पकोड़े का birthday केक - A story of monsoon, memorable moments and jugaad!!
Monsoon आते ही कुछ चीज़ें मुझे बहुत याद आतीं है, जैसे वो गीली मिट्टी की खुशबू, छम छम बरसता पानी, उस पानी में बच्चों का छलांगे लगाना, गरम गरम कुल्लड़ वाली चाय के साथ तीखे तीखे कडक़ कड़क पकोड़े और बचपन की कुछ खट्टी मीठी यादें... Monsoon में आपने पकोड़े तो खूब खाये होंगे पर कभी पकोड़े का cake खाया है? जी हाँ, कुछ इसी से जुड़ा है मेरा आज का किस्सा जो हमेशा मुझे याद आता है जब भी मैं बारिश के बारे में सोचती हूँ, और मेरे चेहरे पे एक प्यारी सी smile ले आता है... तो ये बात है उन दिनों की जब मैं 5th standard में पढ़ती थी.. मैं वैसे तो अब u.s में रहती हूँ, पर मैं originally delhi से हूँ, और अपनी ज़िंदगी का काफ़ी हिस्सा मैंने वहाँ बिताया है क्यूँकि मैं वहाँ पली बढ़ी हूँ...मैं खुद को delhiite ही मानती हूँ .. अगर आप दिल्ली या दिल्ली के आसपास से हो, या उस शहर के बारे में कुछ जानते हो तो आपको पता ही होगा कि दिल्ली की गरमी, सर्दी और बरसात सभी मशहूर हैं क्यूँकि तीनों ही extreme में होते हैं और हर मौसम का अपना ही मज़ा होता है ... तो मुझे याद है ...